फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा, काट डाली युवक की गर्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसों के लेन देन को हुई बहस के बाद दो युवकों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे की गर्दन की काट डाली। हत्या का यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी स्थित गाहन का है। यहां गाहर पंचायत के चंदैश गांव में बुधवार रात को प्रवासी युवक ने अपने साथी की गर्दन पर धारदार हथियार गंडासे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक युवक और आरोपी पंजाब के होशियारपुर के कमालपुर मोहल्ला के रहने वाले हैं और क्षेत्र में बर्तन बेचने का काम करते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पैसों के लेन देन को लेकर चल रहा था झगड़ा

पुलिस के अनुसार बुधवार रात को चंदैश गांव में किराये के मकान पर रहने वाले पंजाब के होशियारपुर निवासी लखी सिंह उर्फ लक्की (23) पुत्र गुरनाभ सिंह गांव मोहल्ला कमालपुर नगर होशियारपुर पंजाब और मोहन सिंह (22) वर्ष पुत्र गुरमीत सिंह के बीच लेन-देन को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनातनी चल रही थी।

बुधवार रात को दोनों के लेन-देन की बात को लेकर झगड़ा हो गया। मोहन सिंह ने लखी सिंह के गर्दन पर गंडासे से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लखी सिंह का रिश्तेदारी में मोहन सिंह भाई लगता है और दोनों क्षेत्र में बर्तन बेचने का काम करते थे। उन्होंने चंदैश बाजार में बाबू राम शर्मा के घर पर किराये पर कमरा लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

पुलिस दल ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी युवक को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। शव का नागरिक अस्पताल सरकाघाट में वीरवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक और आरोपी दोनों अभी अविवाहित बताए जा रहे हैं। मृतक लखी सिंह के दो बड़े भाई भी हैं।

घटना की सूचना मिलने पर मृतक की मां लखविंद्र कौर और दादी कुलदीप कौर सरकाघाट अस्पताल पहुंची। जहां अपने पुत्र के शव को देखते हुए अस्पताल परिसर चीखों पुकार से गूंज गया। इस संबंध में डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी के विरुद्घ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें