मामूली बहसबाजी के बाद सरेआम दो युवकों ने डंडे के साथ एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। मामला हिमाचल के जिला कुल्लू के आनी का है। यहां एक के बाद एक हत्याओं से सनसनी फैल गई है।
एक दिन पहले ही आनी में एक महिला कर्मचारी की हत्या हुई तो वहीं बुधवार को निरमंड में एक व्यक्ति की हत्या होने से आनी और निरमंड में दहशत का माहौल है। पुलिस थाना निरमंड के अंतर्गत घाटू पंचायत में बुधवार रात एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है।
डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि बुधवार की शाम को घाटू पंचायत के दो व्यक्ति बिट्टू (30) और प्रेम (40) ने मूल रूप से हमीरपुर के निराड़ी निवासी विनोद की सिर पर डंडे का वार कर हत्या कर दी।