घर पर अकेले बुजुर्ग को देर रात कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या का ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के किन्नौर का है। यहां जिले की भावावैली के कुचींग पानूंग क्षेत्र में एक गूंगे-बहरे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है।
हत्यारा गूंगे बेहरे बुजुर्ग को मौत के घाट उतार कर मौके से फरार हो गया। हत्या किसने कीए इसका सुराग अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। हत्यारा बुजुर्ग को मौत के घाट उतारने के बाद कुल्हाड़ी को शव के पास की छोड़ कर भाग गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात भावावैली के कुचींग पानूंग मे यांगपा निवासी ज्योति लाल 70 गूंगे बेहरे बुजुर्ग की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की है। ज्योति लाल कुचींग पानूंग मे अपनी दोगरी में काफी लंबे अरसे से सेब के बागीचे की रखवाली करने के लिए अकेला रहता था।