फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के युवक से पकड़ी एक किलो 259 ग्राम चरस

Fri, 18 Jun 2021 11:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

पुलिस ने गुरुवार रात पौने एक बजे भुंतर के समीप सिउंड मोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक टैक्सी को रोका। इसमें सवार महाराष्ट्र के युवक से पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन
चरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना कर्फ्यू की आड़ में नशे की तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। कुल्लू पुलिस ने भुंतर के साथ लगते सिउंड मोड़ पर मुंबई के एक युवक को एक किलो 259 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी टैक्सी में सवार होकर नशे को मुंबई लेकर जाने की फिराक में था। इससे पहले ही कुल्लू पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुरुवार रात पौने एक बजे भुंतर के समीप सिउंड मोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक टैक्सी को रोका। इसमें सवार महाराष्ट्र के युवक से पुलिस ने पूछताछ की।

तलाशी के दौरान आरोपी मोहम्मद अली 20, निवासी गुरदर्शन सोसाइटी, अंधेरी बेस्ट, मुंबई के कब्जे से एक किलो 259 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें