घर में युवती को अकेला पाकर दो युवक जबरदस्ती घुस आए। पहले छेड़खानी और अश्लील हरकतें की। फिर कपड़े फाड़ने लगे। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला ऊना के अंब का है।
यहां एक गांव में घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने एवं उसके कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार युवती का कहना है कि बीते दिनों वह घर में मौजूद थी कि गांव के दो युवक घर में घुस आए और उन्होंने जबरन उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके कपड़े तक फाड़ डाले।
शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे युवती के परिजनों ने मौके पर पहुंच कर उसका बीच-बचाव किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके भाइयों पर भी हमला कर घायल कर दिया। उधर, अंब थाना एसएचओ ओम प्रकाश ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।