पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
- फोटो : DEMO Pics
पुलिस ने सदर थाना में एक युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ घर में घुसने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मामले में पीड़ित युवती ने बताया कि वह किराये का मकान लेकर शहर के रामगढ़ मोहल्ला में रहती है।
यहां सोमवार रात करीब डेढ़ बजे आरोपी युवक राजेंद्र कुमार पुत्र हरि सिंह निवासी ककियां जबरन घुस आया और उसने युवती से हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच आरोपी ने युवती के साथ बदसलूकी की और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 452, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।