फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, जान से मारने की भी दी धमकी

Tue, 27 Aug 2019 08:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले में उपमंडल बंगाणा के एक स्कूल की छात्रा को पेट दर्द होने पर स्कूल स्टाफ ने बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि उक्त छात्रा चार माह से गर्भवती है। नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसका मामा ही उससे दुष्कर्म करता रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बंगाणा क्षेत्र के एक स्कूल की नाबालिग छात्रा की स्कूल में ही तबीयत खराब हो गई। इस पर छात्रा को बंगाणा के अस्पताल में लाया गया।

इस दौरान छात्रा के गर्भवती होने का पता चला। छात्रा ने बताया कि उसका मामा ही उससे गलत काम करता रहा है। छात्रा ने बताया कि वह कुछ माह पहले वह छुट्टियों में अपने ननिहाल हमीरपुर गई थी।

मामी की तबीयत खराब होने पर उसके परिजनों ने उसे सहायता के लिए मामी के पास भेजा था। इसी दौरान रिश्ते में उसका मामा उसके साथ दुष्कर्म करता रहा व धमकाता रहा कि इस संबंध में किसी से बात की तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन


लड़की के इस ब्यान पर चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। बंगाणा पुलिस ने मामले को हमीरपुर पुलिस के लिए स्थानांतरित कर दिया है। बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी कमल नैन ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें