फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, जांच में साढ़े तीन माह की गर्भवती निकली

Sun, 19 Apr 2020 07:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)/सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नाबालिग को शनिवार रात पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे परिजन कुल्लू के एक निजी अस्पताल में लाए थे। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


डॉक्टरों ने जब नाबालिग का अल्ट्रासाउंड किया तो पाया कि वह साढ़े तीन महीने की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों के भी होश उड़ गए। मामला गंभीर होने के चलते इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ब्यान दर्ज किए।

इसके बाद बंजार पुलिस थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने कहा कि पुलिस आरोपी के खिलाफ शारीरिक शोषण करने पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरनगर में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज

सुंदरनगर में एक नाबालिग को शादी की नियत से भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के पिता ने थाना आकर अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी 17 वर्षीय लड़की को कोई अज्ञात लड़का शादी की नियत से भगाकर ले गया है।

शिकायतकर्ता ने लड़की को अपने स्तर पर ढूंढने का हर जगह प्रयास किया गया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग की बरामदगी को लेकर पुलिस ने अन्य थानों को भी जानकारी भेज दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें