फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदिहाड़े नाबालिग युवती अगवा, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Sat, 13 Jan 2018 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पांवटा के गोंदपुर क्षेत्र से दिनदिहाड़े आरोपी युवक लड़की को बहला फुसला कर ले गया। 

विज्ञापन


इसके बाद पेय पदार्थ के साथ कुछ नशीली वस्तु मिला दी और उसे चंडीगढ़ ले गया। इतना ही नहीं, आरोपी लड़की को चंडीगढ़ में छोड़कर फरार हो गया। इस वारदात से बेहद डरी सहमीं पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। 

इसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष के सहयोग से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की मांग है कि मामले की गहनता से जांच हो। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जाए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। 

विज्ञापन
Trending Videos

यहां जानिए पूरा मामला

पांवटा थाना के तहत पड़ने वाले निहालगढ़ पंचायत निवासी पीड़िता नाबालिग लड़की की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह एक इकाई में कार्यरत है। 10 जनवरी को सुबह 8 बजे इकाई को निकली थी। शाम को घर पहुंचनी तो उसकी लड़की घर पर नहीं मिली। 

परिजनों व रिश्तेदारों के सहयोग से तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पता चला कि उसे सुनील नामक युवक के साथ देखा गया था। युवक दोपहर के समय बहला फुसला कर युवती को अपने साथ ले गया।

इसकी सूचना पुलिस थाना पांवटा में कर दी गई। 11 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे किसी ने महिला के भाई को फोन किया जिसमें कहा कि उसी शक्ल की युवती राजबन नारीवाला के समीप खड़ी है।

परिजन मौके पर पहुंचे तो लड़की की हालत ठीक नहीं थी। परिजन लड़की को पुलिस थाने शिकायत करने लेकर गए। डरी सहमी लड़की अचेत सी अवस्था में थी। पीड़िता नाबालिग की मां के ब्यान दर्ज कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन

मामले की गहनता से की जा रही जांच

पुलिस जांच टीम मेडिकल करवा रही है। पीसीसी सचिव अनिंद्र सिंह नौटी व दया किशन ने बताया कि पुलिस ने शुरू में मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों के दबाव के बाद मामला दर्ज कर जांच हो रही है। 

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि इस मामले में आईपीसी की धारा-363 व 366ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। जांच टीम इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें