शातिर ने नाबालिग को कबाड़ उठाने के बहाने बुलाया और अस्पताल की गैलरी में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है। जिला अस्पताल भवन की दूसरी मंजिल में दिनदाहाड़े 14 साल के एक नाबालिग लड़के के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक एक नाबालिग लड़के ने उसके साथ हुए दुष्कर्म को लेकर सदर थाना में केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह लोअर ढालपुर में रहता है तथा कूड़ा बीन कर रोजी रोटी का जुगाड़ करता है।