फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जमातियों के समर्थन में पोस्ट डालने पर मौलवी गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2020 07:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल की जिला कांगड़ा पुलिस ने फतेहपुर उपमंडल के रे इलाके के एक मौलवी रमजान भट्ट को तब्लीगी जमातियों के समर्थन में पोस्ट डालने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि सोशल मीडिया में भट्ट के पोस्ट डालते ही सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कमेंट आने शुरू हो गए। एसपी विमुक्त रंजन ने इसकी पुष्टि की है। उधर, थुरल उपमंडल के चुल गांव में भी तब्लीगी जमात का एक केंद्र है।

विज्ञापन


18 फरवरी से यूपी से आए जमात के आठ प्रचारक यहां ठहरे हुए हैं। इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं है। इसके अलावा इंदौरा और नूरपुर उपमंडल से तब्लीगी जमात के छह लोग दिल्ली जलसे से 13 से 20 मार्च के बीच लौटे थे। इनमें से तीन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर ऊना के अंब में दिल्ली से लौटे एक कोराना संक्रमित को गांव में घुमाने और दंपती पर कर्फ्यू के दौरान 25 मार्च को जमात के लोगों को भोजन करवाने पर मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें