मंगलवार शाम जब वह घर पर थीं तो उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले आए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है।
महिला के माता पिता ने सास-ससुर पर तंग करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सास-ससुर से तंग आकर उनकी लड़की ने जहर खा लिया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का पति विदेश में नौकरी करता है। उसे भी पुलिस ने बुला लिया है। इस संबंध में एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।