फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने तेल छिड़क लगाई आग, बचाने आया पति भी झुलसा

Mon, 23 Mar 2020 04:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां के एक क्षेत्र में विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लगा दी। पत्नी को बचाते समय पति भी झुलस गया है। इसी बीच बचाव को आया घर के एक और सदस्य भी झुलस गया। दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। विवाहिता 60 और पति 40 फीसदी झुलसा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दंपती की चार महीने की बेटी भी है। दोनों ने लव मैरिज की है। पति निजी वाहन चलाता है और विवाहिता भी कुछ समय पहले एक दुकान में काम करती थी। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उपचार के बाद दोनों को टांडा के लिए रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कुछ लोगों के बयान लिए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें