फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर चुनी खौफनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने से तंग आकर आत्महत्या करने के संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तत्काल शनिवार को थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 498ए, 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। इसे विडंबना ही कहेंगे कि युवती ने जिस दिन आत्महत्या की, ठीक उससे एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन की ओर से जारी बयान के अनुसार कालाअंब थाने में बीते शनिवार को दिनेश कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी मकान नंबर ई-1 कृषि कांप्लेक्स सेक्टर-21 पंचकूला (हरियाणा) ने शिकायत दर्ज कर बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी विक्रम सिंह निवासी त्रिलोकपुर तहसील नाहन (सिरमौर) के साथ एक वर्ष पहले 26 सितंबर 2014 को हुई थी, जो भारतीय वायु सेना में नौकरी करता था।
विज्ञापन

नशे का आदि था पति, नौकरी छोड़कर घर आ गया था

कुछ समय बाद विक्रम नौकरी छोड़कर घर आ गया और नशे का आदि हो गया। वह उसकी बहन को मायके से पैसे लाने को लेकर तंग करता था। इसी वजह से इसके माता-पिता ने पूजा (26) की सास परमजीत को कुछ समय पहले 50,000 रुपये नकद दिए थे, लेकिन उसकी बहन को पति विक्रम और सास परमजीत ने प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा।

इससे तंग आकर उसकी बहन ने शनिवार को ससुराल में ही आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला का शव कब्जे में लेकर नाहन अस्पताल के डेड हाउस में रखा गया है। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। मौत के कारणों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें