फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुई अनबन तो खुद को गर्दन पर मार लिया चाकू

Mon, 18 Jul 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विवाहित युवक ने पत्नी से अनबन होने पर गर्दन पर चाकू से वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया। मामला हिमाचल के ऊना जिले के हरोली थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने घायल युवक को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया,
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हरोली निवासी एक युवक की अपनी पत्नी के साथ रविवार देर शाम किसी बात को लेकर बहस हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ा कि गर्दन पर दे मारा चाकू

मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने तैश में आकर चाकू खुद की गर्दन पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में संजय को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि

युवक की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। सीएमओ ऊना डा. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित युवक को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें