फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा देकर किया रेप, फिर रचाई शादी, अब दिया एक और धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल ड्रिंक में नशा मिलाकर पहले तो युवती के साथ दुराचार किया गया। फिर जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी ने शादी रचा ली। मगर अब युवती को घर से बाहर निकाल दिया है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां नादौन के धनेटा कस्बे के एक फौजी पर युवती से दुराचार करने के बाद शादी रचाने और फिर घर से निकालने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती इंसाफ के लिए दिल्ली से नादौन पहुंच गई है। अपने ससुराल में रोके जाने पर पीड़ित युवती पुलिस थाना नादौन पहुंच गई। पुलिस ने युवती के बयान पर मामला दर्ज करने के बाद उसे एसडीएम नादौन की अदालत में पेश किया। युवती को अस्थायी तौर पर नारी निकेतन भेज दिया गया। पुलिस ने फौजी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशा पिलाकर होटल में किया रेप

दिल्ली की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में पड़ोसी लड़के ने उसकी पहचान धनेटा निवासी सेना में कार्यरत युवक से करवाई। फौजी से जान पहचान बढ़ गई। वह नौकरी दिलवाने के बहाने दो अन्य युवकों के साथ नादौन के एक होटल में ले आए। युवकों ने दिल्ली बस स्टैंड पर ही शीतल पेय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

उसे पता नहीं चला कि वह कब नादौन पहुंच गई। बेहोशी की हालत में ही युवक मेरे साथ होटल में दुराचार करते रहे। जब तीन दिन बाद होश आया तो मुझे 500 रुपये देकर डरा धमका करके वापस दिल्ली भेज दिया। परिजनों की सहायता से बलात्कार तथा अपहरण का केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन

शादी रचाने के बाद दिया धोखा

इसके बाद जब कार्रवाई हुई तो समझौता होने से फौजी ने उससे 2013 में शादी की। धनेटा अपने घर ले आया। छह माह बाद ही मारपीट करके घर से निकाल दिया। घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया गया। फौजी फिर वहां आया और समझौता करके घर वापस ले जाने का वायदा करके धनेटा आ गया। उसके बाद आज दिन तक वह लेने नहीं आया।

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि युवती को एसडीएम राकेश शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे नारी निकेतन में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें