फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैश में आकर युवक ने दोस्त के पिता को गोली से उड़ाया

Sun, 26 Mar 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सिरमौर के पबेच गांव में 19 साल के युवक ने दोस्त के पिता पर गोली दागकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। शनिवार शाम की घटना की सूचना पुलिस को रात 12:00 बजे मिली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सही राम (35) की गोली मारकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन


सही राम का 13 साल का बेटा घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने आरोपी राजेश को फोन कर पूछा कि क्या उनका बेटा जंगल में शिकार खेलने उसके साथ गया है। राजेश ने कहा कि उनका बेटा उसके साथ नहीं है। इसी बीच सही राम का बेटा शाम करीब सवा सात बजे घर लौट आया। पूरा परिवार खाना खा रहा था कि राजेश उनके घर आ धमका। आंगन से राजेश ने सही राम को आवाज लगाकर बाहर बुलाया। बहसबाजी शुरू हो गई और तैश में आकर राजेश ने सही राम की बाईं टांग पर गोली दाग दी। 
विज्ञापन

हत्या आरोपी का अब तक नहीं लगा सुराग

जब तक परिवार के बाकी सदस्य आंगन में पहुंचे, राजेश फरार हो गया। बुरी तरह से जख्मी सही राम को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। सही राम की पत्नी निशा ने पुलिस को बताया कि राजेश उसके बेटे को शिकार के लिए जंगल में ले जाया करता था।

इसीलिए उसके पति ने राजेश को फोन किया था। डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 व आर्म्स एक्ट 25, 54 व 59 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें