फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत अधेड़ ने पत्नी पर दागी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 06 Jul 2020 12:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सोलन जिले के धर्मपुर थाना के तहत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गोली दाग दी। रविवार देर रात हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में था।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला को निजी अस्पताल में दाखिल किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव वाले अपने घरों से बाहर निकले। मृतक महिला की पहचान शकुंतला देवी के रूप में हुई है।

जबकि आरोपी 61 वर्षीय मेहर सिंह ठाकुर को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही इस्तेमाल की गई टोपीदार बंदूक को भी बरामद कर लिया है। घटना धर्मपुर की है। उधर परवाणू के डीएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें