फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल के टॉयलेट में महिला का वीडियो बना रहा था कर्मचारी, जमकर हुई पिटाई

Sat, 09 Jul 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉयलेट में एक महिला मरीज का चुपके से वीडियो बनाते हुए एक मेडिकल स्टोर के कर्मचारी को महिलाओं ने धर दबोचा। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है।
विज्ञापन


धर्मशाला अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड के बाहर टॉयलेट में एक महिला मरीज का चुपके से वीडियो बनाते हुए एक मेडिकल स्टोर के कर्मचारी को महिलाओं ने धर दबोचा।

महिलाओं ने अस्पताल परिसर में आरोपी की जमकर छितर परेड की। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से कर दी है।
विज्ञापन

टॉयलेट की दीवार चढ़कर अंदर घुस गया था कर्मचारी

आरोप है कि दवाइयों की एक सिविल सप्लाई की दुकान का कर्मचारी अस्पताल परिसर में कैजुअल्टी के पास टॉयलेट की दीवार पर चढ़कर अंदर एक महिला का मोबाइल से वीडियो बना रहा था। टायलेट में महिला ने आरोपी को देख लिया। इसके बाद महिला ने हंगामा कर दिया।

टायलेट के बाहर दर्जन भर महिलाओं ने आरोपी को घेर कर जमकर पीटा। आरोपी के कपड़े तक फाड़ दिए। इसके बाद आरोपी एक डॉक्टर की शरण में पहुंच गया। वहीं, पीड़ित महिला ने आरोपी की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से कर दी। सीएमओ आरएस राणा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें