फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक दिखाकर कर दी युवक की पिटाई, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज

Thu, 14 Feb 2019 05:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना भोरंज के तहत तीन लोगों ने एक व्यक्ति को बंदूक दिखाकर उसकी पिटाई कर डाली। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस थाना भोरंज में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लदरौर गांव के वरुण ठाकुर पुत्र प्रकाश चंद ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार शाम को वह लदरौर कस्बे में था। तभी विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी खुथड़ी और उसके साथ अन्य दो लोगों ने उसे बंदूक दिखाई और उसके साथ मारपीट आरंभ कर दी।

इसके साथ ही इन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी कुलवंत का कहना है कि पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 323, 504, 506 और 34 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें