शराब पीकर घर पहुंचा। इसे पहले की पिता कुछ पाते आते ही उन्हें तमाचा जड़ दिया। भाई को भी नहीं बख्शा। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है। पिता व भाई के साथ झगड़ा करने व आम लोगों की शांति भंग करने पर बरोटीवाला पुलिस ने नशे में धुत्त युवक को गिरफ्तार किया है। उसे बद्दी के तहसीलदार के समक्ष पेश किया जहां से उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
लोअर बटेड़ निवासी राकेश कुमार शराब पीकर घर में अपने पिता व भाई के साथ झगड़ा कर रहा था। बाद में वह मारपीट पर उतारू हो गया जिससे आम लोगों की शांति भंग हो रही थी। पहले उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसके भाई कुलदीप शर्मा ने पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया जिसमें उसके शरीर में अल्कोहल की मात्रा होना पाया गया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को तहसीलदार केशव राम के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।