फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर की गई कुर्की

Fri, 03 Apr 2015 07:26 PM IST
ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना पुलिस ने रोशननगर गांव में बीती 15 नवंबर की रात गृहस्वामी जगदीश वर्मा की हुई हत्या और चार दिसंबर की रात दो घरों कमरुद्दीन, अनिल वर्मा के यहां लाखों की डकैती के मामले में वांछित दो इकबालिया आरोपियों बहारे आलम निवासी हैदराबाद, विनोद निवासी तिलोकपुर के घरों में कुर्की की कार्रवाई करके सारा सामान गवाहों के समक्ष कब्जे में ले लिया है। एसओ जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर नोटिश चस्पा करने के बाद की गई है।
विज्ञापन

बताया कि इस केस में दो बदमाश ओमकार निवासी तकिया, राजकुमार निवासी एबीपुर को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया था। भोलू घोसी निवासी गोला सहित दो बदमाशों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तीन वांछित बदमाशों बहारे आलम, विनोद और किशन निवासी छिछौना के खिलाफ कोर्ट से कुर्की का आदेश जारी था जिसमें से अभी एक के घर कुर्की की कार्रवाई होना बाकी है। यह तीनों बदमाश महीनों से फरार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें