फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका किसका कंकाल था वो....

Sun, 13 Jul 2014 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला पुलिस ने कोटला गांव के साथ लगते जंगल में एक नर कंकाल मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल के ऊपर ग्रे कलर की एक टी शर्ट थी। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बरोटीवाला पंचायत के उप प्रधान गुरबख्श खन्ना के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  शनिवार सुबह बरोटीवाला क्षेत्रों के कुछ बच्चे जंगल में बेर खाने के लिए गए।

जैसे ही वे कोटला गांव के तालाब के किनारे से होते हुए जंगल में पहुंचे तो उन्होंने पेड़ से लटका एक कंकाल को देखा तो बच्चों ने इसकी सूचना उपप्रधान को दी। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही  बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतारा।
विज्ञापन


यह कंकाल कितना पुराना है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। शरीर के ऊपरी हिस्से को छोड़ कर शेष हिस्से से खाल पूरी तरह से समाप्त हो गई थी। अभी शरीर से हड्डियां अलग नहीं हुई थी।

मृतक ने तार से अपनी गर्दन पेड़ से बांधी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया है। शव का डीएनए भी कराया जाएगा।

पुलिस ने शव को 72 दिन तक कब्जे में रखने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने सभी थानों व चौकियों में इसकी सूचना दे दी है। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई डाली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें