फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, एक की मौत

Sun, 13 Jul 2014 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पार्टी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को कैंबवाला मोड़ के पास गलत साइड से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप घायल हो गए।
विज्ञापन


पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने 22 वर्षीय कैंबवाला निवासी संदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप सेक्टर-34 में कंप्यूटर रिपेयर का काम करता था।

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद रांग साइड से आ रहे मोटरसाइकिल सवार कांसल निवासी सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

घटना शनिवार देर रात की है। कैंबवाला निवासी महेश ने बताया कि उसका भाई संदीप शनिवार शाम करीब सात बजे दोस्त की पार्टी में गया था।

रात करीब 12 बजे पुलिस का फोन आया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया और वह पीजीआई दाखिल है। सूचना मिलते ही पीजीआई पहुंचे तो उसके नाक और कान से खून निकल रहा था। थोड़ी देर में डाक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। एक चश्मदीद ने बताया कि संदीप की बाइक को टक्कर रांग साइड से आ रहे मोटरसाइकिल ने मारी थी।

इसके बाद पुलिस ने छानबीन में दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया। उधर डीएसपी आशीष कपूर ने बताया कि रांग साइड से आ रहे मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें