फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: ऊना के गगरेट में डीसी का छापा, 14 दुकानें सील

Tue, 05 May 2020 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
लोगों को चेतावनी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन में सामाजिक दूरी और मास्क न लगाने पर डीसी ऊना ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 14 दुकानों को सील कर दिया है। डीसी ने चेताया कि जो दुकानदार नियमों की पालना नहीं करेंगे, उनके खिलाफ चार दिन की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। दूसरी बार उनके खिलाफ एफआईआर होगी तथा तीसरी बार उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन और आपदा प्रबंधन के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


डीसी ऊना सुबह 9 बजे ही दलबल सहित ऊना से लेकर गगरेट तक औचक निरीक्षक के लिए पहुंचे। गगरेट में शराब के जिन ठेकों पर शारीरिक दूरी के नियमों की पालना नहीं हो रही थी, उन ठेकों को भी तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया। दुकान के सामने खड़े बेतरतीब वाहनों की भी प्रशासन ने हवा निकाल दी। इसके साथ चार बाइक सवार लोगों को कम्युनिटी क्वारंटीन कर दिया गया।

ये चारों बिना मास्क बाइक पर घूम रहे थे और एक ने शराब का सेवन भी किया हुआ था। डीसी ऊना ने जब बाइक सवार से बाइक पर घूमने का कारण पूछा तो किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। डीसी ने मौके पर ही चारों को एक गाड़ी में बैठाया और कम्युनिटी क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।उपायुक्त संदीप कुमार ने कह कि दुकानदारों को बार-बार समझाया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें