फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के फर्जी दस्तावेज देकर डकार लिए छह करोड़

Fri, 18 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के थाना सदर में करोड़ों की जमीन सौदे में ठगी का मामला दर्ज किया गया है। इसमें शिकायतकर्ता कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों कंपनियों के बीच 280 बीघा भूमि का सौदा 6 करोड़ 25 लाख में हुआ।
विज्ञापन


उनकी कंपनी ने रकम अदा भी कर दी, मगर इसके बदले जो जमीन के दस्तावेज दिए गए है, वे फर्जी तरीके से तैयार किए गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक होमस्टेड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड और अनुग्रह रेजिडेंस प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव के प्रतिनिधि की ओर से थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि इन कंपनियों और पाइनवुड एग्रीगेटर प्राइवेट लिमिटेड कुफटाधार के बीच जंगल बड़ाबाग शिमला में 280 बीघा भूमि का सौदा हुआ था।

इस पर इन कंपनियों ने तय करार के मुताबिक 6 करोड़ 25 लाख की राशि भी उक्त कंपनी को अदा की। इसकी एवज में इस कंपनी तय जमीन के फर्जी दस्तावेज उन्हें दे दिए। शिकायत में इन दोनों कंपनियों ने शिमला के कुफटाधार की रजिस्ट्रड कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और दी गई रकम को वापस दिलवाने की मांग की है। थान पुलिस ने इस भूमि सौदे में हुई करोड़ों की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें