फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर झगड़ा, दीवार से सिर पटक कर ली चाची की जान

Sat, 26 Nov 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने अपनी ही चाची की जान ले ली। गुस्साए युवक ने झगड़े के दौरान चाची का सिर दीवार पर दे मारा। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कांगड़ा का है।
विज्ञापन


यहां नूरपुर थाने के तहत मंगवाल (गंगथ) में भूमि विवाद के चलते भतीजे ने दीवार पर सिर पटक कर अपनी चाची को मार डाला। पुलिस ने आरोपी जोगिंद्र सिंह पुत्र धर्म चंद निवासी मंगवाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मृतका कमला देवी (57) पत्नी प्रकाश चंद आरोपी की रिश्ते में चाची लगती थी। डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने बताया कि वीरवार देर शाम को आरोपी जोगिंद्र सिंह का भूमि विवाद के चलते कमला देवी और उसके पति प्रकाश चंद के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाची को दीवार पर मारा, अस्पताल में मौत

इस दौरान आरोपी ने कमला देवी को दीवार की तरफ जोर से धक्का दे दिया। इससे मृतका का सिर दीवार से टकरा गया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद महिला को सिर में गहरी चोट लगने के कारण मृत घोषित कर दिया गया।

डीएसपी नवदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और महिला की हत्या से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा।

शुक्रवार को धर्मशाला से मंगवाल पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के बाद आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें