हिमाचल के जिला ऊना के हरोली की एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता को उपचार के लिए हरोली 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरोली निवासी हरविंद्र (25) ने शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत अब खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।