फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा की एंटी स्नैचिंग टीम ने बृहस्पतिवार की रात को गश्त के दौरान अलग-अलग दो स्थानों पर दो लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 18 थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंउसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पालम विहार की अपराध शाखा की एंटी स्नैचिंग टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेजंगला चौक पर अवैध हथियार लेकर खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पाकर तत्काल पुलिस टीम बताए गए जगह पर जाकर घेराबंदी कर दी।

इस दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को वहां संदिग्धावस्था में देखा। इस पर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। हथियार के संबंध में व्यक्ति कोई कागजात नहीं दिखाया।
विज्ञापन


पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गुडग़ांव के नई बस्ती निवासी विवेक उर्फ चीनी के रूप में की गई है। वहीं दूसरी ओर पालम विहार की ही टीम ने कच्चा नाका पर चैकिंग के दौरान नई बस्ती निवासी सुमीत उर्फ काके नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। उक्त दोनों के खिलाफ पालम विहार थाने में पुलिस ने आ र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इसी क्रम में पालम विहार सीआईए ने सरहोल गांव से एक युवक को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ धर दबोचा। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान वजीराबाद निवासी दीपक के रुप में की गई है।  उसके खिलाफ सेक्टर-17/18 में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें