फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी की हरकतों से परेशान होकर एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने इसे अस्पताल तो पहुंचाया मगर इलाज के बावजूद इसे बचाया नहीं जा सका। महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के डमटाल का है। यहां दो सप्ताह पहले मिट्टी के तेल छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली एक विवाहिता ने वीरवार देर रात पठानकोट के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

17 अक्तूबर को इंदौरा क्षेत्र के मोहटली गांव की एक विवाहिता ने उसके पड़ोसी बाप-बेटे से तंग आकर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी।
विज्ञापन

पुलिस बयान में बाप बेटे पर लगाया था आरोप

गंभीरावस्था में पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोपी दीपक और रामलाल पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

मृतका ने अपने बयान में दोनों आरोपी बाप-बेटे पर आरोप लगाया था कि वह दोनों उसपर बुरी नजर रखते थे। उसे गांव में बदनाम करने और जान से मारने की धमकियां देते थे। इसके चलते पीड़िता ने अपनी बदनामी के डर से मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली।

पड़ोसियों की मदद से परिवार के सदस्यों ने आग की लपटों से बुरी तरह झुलसी पीड़िता को उपचार के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन पीड़िता ज्यादा दिनों तक जख्मों का ताव सहन नहीं कर पाई। वीरवार रात को उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें