फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू पुलिस ने दिल्ली में पकड़े तीन विदेशी चिट्टा तस्कर

Sat, 07 Mar 2020 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिला पुलिस टीम ने दिल्ली में तीन विदेशी चिट्टा तस्करों को दबोचा है। ये दिल्ली में नशा बेच रहे थे। इनमें एक नाइजीरियन नागरिक के पास पासपोर्ट व वीजा भी नहीं है। दो आईवरी कोस्ट के नागरिक दिल्ली पर्यटक वीजा पर दिल्ली घूमने आए थे। पुलिस के अनुसार 4 मार्च को मनाली थाना में एनडीपीएस में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने यह चिट्टा पिछले दिन ही दिल्ली से तीन अफ्रीकन तस्करों से खरीदा था।

विज्ञापन


इसके बाद कुल्लू पुलिस की एक स्पेशल टीम एएसआई हरि सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप, विजय कुमार, कांस्टेबल जगदीश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रेमनाथ के साथ दिल्ली पहुंची। टीम ने आरोपी इहो जीन क्लाउडे (36), पुत्र जीन क्लाउडे, निवासी स्टेट लाहो पला, आइवरी कोस्ट, कोयूआकू साइपेरिन (30), पुत्र कुआमे, निवासी राज्य मोनेवो आइवरी कोस्ट, और चुकवु फ्राइडे (40), पुत्र चुक्वे निवासी हाउस नंबर 8, इलेस्मी एव्यून्स ईशरी ओशुन लोगोस नाइजीरिया को गिरफ्तार किया।

एसपी गौरव सिंह ने कहा कि तीनों आरोपियों को विशेष टीम दिल्ली के नवादा क्षेत्र से गिरफ्तार कर कुल्लू लाई है। एक नाइजीरियन के पास वीजा और पासपोर्ट भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2019 से कुल्लू पुलिस ने चिट्टा सप्लाई के मामलों में अब तक 20 विदेशी नागरिकों को पकड़ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें