फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किया मासूम का अपहरण, मांगे 15 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटी त्रिलोकपुर रोड कॉलोनी में एक कारोबारी के छह साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। लगभग 15 घंटे बाद एक महिला ने फोन कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फोन की लोकेशन हरियाणा के नारायणगढ़ के बस्सी गांव की बताई जा रही है।
विज्ञापन


फोन अब स्विच ऑफ आ रहा है। कालाअंब थाना पुलिस ने सूचना पर मामला दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरवार शाम को रामेश्वर शर्मा का बेटा केशव (6) अपने सहपाठी रुद्र के साथ घर की गली में खेल रहा था।

महिला का आया फोन

रुद्र लगभग 6 बजे अपने घर चला गया। केशव वहीं खेल रहा था। कुछ देर बाद जब केशव घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। केशव की माता रूबी शर्मा, ताया रमेश शर्मा, सीमा शर्मा और भाई भरत (12) ने थक हार कर कालाअंब थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

शुक्रवार सुबह 9 बजे रामेश्वर के पड़ोसी प्रदीप कुमार के किराएदार शकील अहमद के मोबाइल पर एक महिला की कॉल आई। उसने केशव शर्मा के परिजनों से बात करवाने के लिए कहा। केशव की ताई सीमा शर्मा से 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सीमा शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि महिला फोन पर हिंदी में बात कर रही थी। उसने बताया कि केशव उनके कब्जे में है और 15 लाख देंगे तो वे उसे छोड़ देंगे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामेश्वर एवं रूबी शर्मा का केशव इकलौता बेटा है। वह माता बालासुंदरी पब्लिक स्कूल मैनथापल में नर्सरी में पढ़ता है।

रामेश्वर खराद (मोल्डिंग) का कारोबार करता है और हाल में कालाअंब में मकान बनाया है। वे मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर के निवासी हैं। एएसपी एनएस नेगी ने कहा कि केशव शर्मा के परिजनों की शिकायत पर कालाअंब थाने में धारा 363 एवं 366ए के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही अपहरणकर्ता सलाखों के पीछे होंगे।

पुलिस सुरक्षा पर गंभीर सवाल

जिले के सबसे संवेदनशील कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में कारोबारी के बेटे के त्रिलोकपुर कालोनी की गली से किडनैप होने से पुलिस सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। पड़ोसी राज्य हरियाणा से सटे कालाअंब थाने के समीप से ही दिनदहाड़े बच्चे का अपहरण होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

कारोबारी के बेटे केशव शर्मा की मां रूबी शर्मा, ताई सीमा शर्मा एवं बुआ पुष्पा शर्मा ने ‘अमर उजाला’ को आप बीती सुनाई। बताया कि रूबी शर्मा और रामेश्वर शर्मा उर्फ पिंकी का इकलौता पुत्र केशव वीरवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद पड़ोस के किरायेदारों के 5 वर्षीय पुत्र रुद्र के साथ गली में खेल रहा था।

पड़ोसी किरायेदार के मोबाइल पर आई कॉल

उसने स्कूल ड्रेस भी नहीं उतारी थी। छह बजे के करीब केशव के घर न पहुंचने पर परिजनों ने साथ लगते अपने लोहे के कारखाने (माल्डिंग) में भी उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। देर रात तक सारे परिजनों के जागने और जगह-जगह तलाशने के बाद भी केशव का कहीं पता नहीं चल पाया। जैसे-जैसे समय बीत रहा था, परिजनों की बेचैनी और बढ़ रही थी।

शुक्रवार सुबह 8:57 पर पड़ोसी प्रदीप कुमार के किरायेदार शकील अहमद के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें एक व्यक्ति ने 24 सेकेंड बात की और कहा कि उनके पड़ोस में केशव शर्मा क्या गायब हुआ है। जब तक शकील अहमद जवाब देता फोन कट गया।
विज्ञापन

दूसरी कॉल में बताए परिजनों के नाम

8:59 मिनट पर दोबारा कॉल आती है और फोन करने वाला केशव शर्मा के परिजनों के एक-एक करके सबके नाम लेता है और केशव के ताऊ रमेश शर्मा से बात कराने को कहता है। फिर फोन कट जाता है। घबराया शकील अहमद केशव के घर पहुंचा। इसी दौरान 9:02 बजे फिर से वही कॉल आती है।

महिला ने बताया केशव हमारे कब्जे में- कॉल को केशव की ताई सीमा शर्मा ने रिसीव किया तो दूसरी तरफ से एक महिला जो शुद्ध हिंदी बोल रही थी, उसने भी केशव के परिवार के बारे में सारी जानकारी दी और कहा कि केशव उनके कब्जे में सुरक्षित है। यदि वह 15 लाख रुपये देते हैं तो वह उसे छोड़ देंगे। घबराए परिजन और शकील अहमद कालाअंब थाने में गए।

मौके पर पुलिस के समक्ष जब 9:31 मिनट पर उसी नंबर पर री-डायल किया तो वह नंबर स्विच ऑफ था। अब पुलिस और परिजनों को सारी कहानी समझ में आई। डीएसपी मुख्यालय मनमोहन सिंह ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तफ्तीश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें