हिमाचल के मंडी और कांगड़ा जिले की दो नाबालिग युवतियों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पहला मामला गोहर(मंडी) का है। चैलचौक पंचायत के काफलू गांव से एक नाबालिग लड़की को जबरन भगाकर ले जाने की गोहर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर अगवा की गई लड़की का सुराग पता लगाने के लिए छानबीन तेज कर दी है। एसपी मोहित चावला ने चैलचौक के काफलू गांव से नाबालिग को अगवा करने की पुष्टि की है।
लड़की के पिता ने पुलिस थाना गोहर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी नाबालिग बेटी को बल्ह क्षेत्र का एक युवक सोमवार दिन को जबरन अगवा कर ले गया है। अगवा की गई लड़की के पिता ने बल्ह के एक युवक पर शक जताया है तथा तथा उसपर अपनी बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि पुलिस जल्द लड़की का सुराग पता लगाएगी।