फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू छात्रा और महिला का बना लिया MMS

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पूर्वोत्तर के लोगों के प्रति अपराध थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण जिले के वसंत विहार थाना इलाके का है। यहां पर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ मारपीट कर उसे डराया गया। इसके बाद छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों का इस बात से चैन उड़ा है कि छात्रा पूर्वोत्तर की रहने वाली है। आरोपी युवक भी दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता नाना (18, बदला नाम) शिलांग मेघालय की रहने वाली है। वह ग्रीन पार्क में रहकर डीयू से बीएससी कर रही है। उसके कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र अमित से दोस्ती थी। अमित भी बीएससी कर रहा है और मुनिरका में किराये पर रहता है। रविवार रात को उसने नाना को पार्टी के बहाने अपने घर बुलाया। पहले तो उसने युवती के साथ मारपीट की। जब नाना डर सहम गई तो उसने लैपटॉप से उसका अश्लील वीडियो बनाया। डर के चलते नाना रात को तो अपने घर चली गई। सोमवार सुबह नाना ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर दी।

छात्रा की शिकायत पर वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मारपीट व अश्लील वीडियो बनाने की धाराओं में तुरंत मामला दर्ज कर लिया और तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सोमवार शाम आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लैपटॉप और मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि लैपटॉप व मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। आरोपी से ये पूछताछ की जा रही है कि उसने वीडियो को किसी वेबसाइट पर अपलोड या किसी को दिया तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से इनकार पर युवती से दुष्कर्म

दिल्ली के शकरपुर में 22 साल की एक छात्रा ने शादी से इनकार क्या किया सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने साजिश रचकर उसकी अस्मत लूट ली। वारदात के दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। उससे ब्लैकमेल कर आरोपी ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां चार दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह खुद को मुक्त कराकर पीड़िता शकरपुर थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बड़ोदरा, गुजरात निवासी सपना (बदला नाम) लक्ष्मी नगर में किराये के मकान में रहती है। गुजरात का ही आरोपी अवधेश व्यास (28) भी दिल्ली में किराए पर रहता है। अवधेश एक नामी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। कुछ दिनों पूर्व अवधेश और सपना की शादी की बात चली थी। गुजरात में दोनों ने एक दूसरे को देखा, लेकिन सपना ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। यह बात अवधेश को चुभ गई। दिल्ली पहुंचकर उसने सपना को कॉल कर मिलने की बात की।

धोखे से उसको जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का कहना है कि उसने वीडियो क्लिप को सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालने की धमकी देकर अपने फ्लैट पर बुला लिया। यहां चार दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह खुद को मुक्त कराकर पीड़िता अपने भाई के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें