फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में जीप गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा राजगढ़ के समीप नेरीपुल मार्ग पर हुआ। दोनों युवक सेब लाने के लिए राजगढ़ से शिमला की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान नेरीपुल के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। रात भर किसी को भी हादसे की कोई सूचना नहीं लगी।

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने जीप को खाई में देखा तो इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। राजगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकरी दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवकों की मौत राजगढ़ में मातम

दोनों युवक राजगढ़ के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। दोनों युवकों
नरेश कुमार 22 निवासी गांव मानव और सुनील कुमार 24 के तौर पर हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे।

हादसे में दो युवकों के मारे जाने से पूरे राजगढ़ क्षेत्र में मातम छा गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

प्रारंभिक दृष्टि में चालक की लापरवाही लग रही है लेकिन मैकेनिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है। परिजनों के अनुसार दोनों युवक मंगलवार रात को करीब 1.00 बजे राजगढ़ से चले थे और करीब 45 किलोमीटर दूर जाकर यह हादसा हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें