हिमाचल प्रदेश के करसोग-रामपुर मार्ग पर कोटलू के पास वीरवार देर शाम को बारातियों को लेकर जा रही महिंद्रा जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जीप में नौ लोग सवार थे।
इस दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही करसोग पुलिस घटनास्थल पर रवाना हो गई। जीप खाई में गिरने पर आसपास के लोग बचाव के लिए लोग मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण खाई से घायलों और मृतकों को निकालने में स्थानीय लोगों व पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुराग से वापस दलाश लौट रहे बारातियों से भरी जीप वीरवार शाम करीब आठ बजे कोटलू के समीप अनियंत्रित होकर करीब छह सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी।