पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल के काजा के बातल में छोटी सी कहासुनी पर एक जेसीबी ऑपरेटर ने बेकेम इनफ्रा प्रोजेक्ट के साइट इंचार्ज की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को केलांग न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार काजा के बातल में एक बेकेम इनफ्रा कंपनी आर्मी की टेलीफोन लाइन बिछाने का कार्य कर रही कंपनी के जेसीबी ऑपरेटर और साइट इंचार्ज के बीच किसी बात को लेकर 6 जून को कहासुनी हुई।
इस बीच तैश में आकर जेसीबी ऑपरेटर ने पहले लात-घूसों के साथ इंजार्ज के साथ मारपीट की है। इसके बाद ऑपरेटर ने पत्थर उठाया और पेट पर जोर से मार दिया। जिससे इंजार्च जमीन में गिर गया।
मौके से फरार हुआ आरोपी, इंचार्ज ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस प्रशासन ने चारों तरफ नाकाबंदी की और डीएसपी संजय शर्मा और एसएचओ केलांग की टीम ने ग्रांफू के पास आरोपी को गिरफ्तार किया।
- फोटो : Demo pic
इसके बाद आरोपी ऑपरेटर मौके से फरार हो गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल इंचार्ज को प्रोजेक्ट के कर्मचारियों द्वारा उपचार के लिए काजा सीएचसी लाया गया और 7 जून को इंचार्ज की अस्पताल में मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही केलांग पुलिस प्रशासन ने चारों तरफ नाकाबंदी की और डीएसपी संजय शर्मा और एसएचओ केलांग की टीम ने ग्रांफू के पास आरोपी को गिरफ्तार किया। मृतक की पहचान वेकेंटेश्वर रेहड़ी (54) निवासी गूंटोर आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है।
जेसीबी ऑपरेटर और आरोपी की पहचान नंगल पंजाब निवासी गोपाल कृष्ण उर्फ गोपी (20) के रूप में हुई। इधर, एसपी लाहौल-स्पीति रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।