फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्षद रेखा रानी के दफ्तर में 'आप' विधायक व कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़!

Mon, 13 Jun 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षद का आरोप क‌ि उनके दफ्तर पर आप ‌व‌िधायक श्रीदत्त शर्मा(इनसेट में ऊपर) और भूपेंद्र मावी(इनसेट में नीचे) ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव निकट आता देखकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस व भाजपा निगम पार्षदों को घेरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह आप विधायक श्रीदत्त शर्मा और पार्टी के पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन भूपेंद्र मावी व कार्यकर्ताओं ने यमुना विहार से भाजपा पार्षद आशा तायल और गामड़ी गांव स्थित भजनपुरा वार्ड से कांग्रेस की पार्षद रेखा रानी के दफ्तर पर प्रदर्शन किया।

आरोप है कि आप कार्यकर्ताओं ने रेखा के दफ्तर में तोड़फोड़ भी कर दी। इस दौरान एक कार्यकर्ता जख्मी हो गया। भजनपुरा पुलिस ने रेखा के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

रेखा के पति की शिकायत पर मामला दर्ज, तीन आरोपी आप कार्यकर्ता गिरफ्तार

कांग्रेस पार्षद रेखा रानी के दफ्तर का जायजा लेती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 10:15 बजे श्रीदत्त शर्मा, भूपेंद्र मावी गामड़ी स्थित रेखा रानी के घर पहुंच गए। शोर-शराबा सुनकर रेखा व उसके पति बिजेंद्र कुमार बाहर आ गए। कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए।

इस दौरान नोकझोंक के बीच दोनों ओर से कार्यकर्ता भिड़ गए। कुछ लोगों ने रेखा के दफ्तर पर पत्थर फेंक दिए जिससे शीशे टूट गए। हमले में एक कार्यकर्ता के सिर पर चोट लग गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन आप कार्यकर्ता को मौके पर पकड़ लिया। बाद में बिजेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि तीनों को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। गामड़ी जाने से पूर्व आप कार्यकर्ताओं ने यमुना विहार स्थित आशा तायल के दफ्तर पर भी प्रदर्शन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें