फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई प्रशिक्षु ने कमरे में लगाया चुन्नी का फंदा, मौत

Tue, 06 Mar 2018 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई प्रशिक्षु छात्र ने कमरे में चुन्नी का फंदालगा कर अपनी जान दे दी। थाना क्षेत्र हमीरपुर के अंतर्गत एक आईटीआई प्रशिक्षु ने सोमवार सुबह घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान अतुल पटियाल (18) पुत्र राजेश पटियाल निवासी गांव लाहड़ डाकघर डुग्घा तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना हमीरपुर से पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अतुल पटियाल ने सोमवार सुबह अपने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। 
विज्ञापन


अभी तक युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि युवक तनाव में था। वह जिला के एक निजी आईटीआई संस्थान में अध्ययनरत था।

 करीब 20 दिनों से वह आईटीआई भी नहीं जा रहा था। अकेला ही रहने लगा था। युवक के पिता शहर में दुकान करते हैं और माता गृहणी हैं। उसकी एक छोटी बहन भी है। बताया जा रहा है कि वह जिद्दी स्वभाव का था। 

ऐसे सामने आया मामला

सोमवार को जब उसके दादा विचित्र सिंह ने उसके कमरे में झांका तो पाया कि वह छत के सरिये से चुन्नी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली है। दादा का शोर सुनकर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला और युवक को नीचे उतारा।

लेकिन तब तक युवक की सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी हमीरपुर जगदीश चंद का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन

होली को कुएं में मिली थी कॉलेज छात्रा की लाश

जिले में आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। होली के दिन टौणीदेवी पुलिस चौकी के तहत आती ग्राम पंचायत गवारडू में एक कालेज छात्रा का शव कुएं में मिला था। हालांकि पुलिस अभी तक यह साफ नहीं कर पाई है कि वह हत्या थी या आत्महत्या।

वीरवार को होली के दिन बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली शालिनी घर से लापता हो गई थी। इसकी लाश अगले दिन शनिवार को गांव के कुएं से बरामद हुई। कुएं की दीवार पर लिखा था कि आईएम सॉरी शालिनी। इसके साथ ही छात्रा की चप्पलें कुएं से बाहर ही पड़ी मिली थी।

पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है, लेकिन अभी तक कोई पटाक्षेप नहीं हो पाया। वहीं एक माह पहले हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ में एक सेवानिवृत्त जेई और शहर में एक नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने भी घर पर फंदा लगा कर जान दे दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें