पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक का शिनाख्त नहीं हो पाया है। उसके पास से कोई कागजात नहीं मिले हैं। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सभी थानों को इसकी जानकारी दे दी है। घटना की वजह से 15 मिनट तक मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा।
एक बार फिर मेट्रो की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहा है। राजधानी में इस वर्ष तीन माह में छह लोग मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे चुके हैं।
फरवरी माह में ही तीन लोग मेट्रो स्टेशन पर अपनी जान दे चुके हैं। जबकि जनवरी माह में दो और मार्च में एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर चुके हैं।