फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में इजराइली महिला से गैंगरेप के चार आरोपी निकले नाबालिग

Wed, 27 Jul 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
मध्य जोन पुलिस आइजी अजय कुमार यादव ने कहा कि मनाली में इस तरह की घटना शर्मनाक है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनाली में इजरायली महिला गैंगरेप केस में एक नाबालिग आरोपी मंगलवार को खुद ही मनाली थाना में हाजिर हुआ। इसे जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं, पुलिस अन्य फरार चल रहे तीन आरोपियों को दबोचने के लिए विभिन्न ठिकानों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों मुख्य आरोपी बालिग हैं। जबकि अन्य चारों नाबालिग बताए गए हैं। मंगलवार को दोनों मुख्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को पांच दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

मुख्य आरोपियों के अलावा अन्य चार आरोपियों की भूमिका भी पुलिस पता लगाने में जुटी है। कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मध्य जोन पुलिस आइजी अजय कुमार यादव ने कहा कि मनाली में इस तरह की घटना शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में पकड़े गए थे मुख्य आरोपी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते दो मुख्य आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अन्य नाबालिग आरोपी भी थाना पहुंचा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार मुख्य आरोपियों के अलावा अन्य चारों नाबालिग बताए गए हैं।

पुलिस गिरफ्त में आने के बाद उम्र संबंधी जांच की जाएगी। छह आरोपियों में से एक नेपाल मूल का बताया गया है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट कार की फॉरेसिंक जांच कर ली गई है। नमूने भी टीम ने लिए हैं। जल्द अन्य आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुल्लू पदम चंद, एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी, डीएसपी मनाली पुनीत रघु मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें