खुद को पहुंचा हुआ ज्योतिषी बताकर एक बाबा ने महिला के लाखों रुपए के गहने उड़ा लिए।
- फोटो : demo pic
खुद को पहुंचा हुआ ज्योतिषी बताकर एक बाबा ने महिला के लाखों रुपए के गहने उड़ा लिए। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां क्षेत्र के दुलैहड़ में एक कथित ज्योतिष ने महिला को अपने माया जाल में फंसाकर लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हुआ है।
मामले की जब तब पीडि़ता को भनक लगी, तब तक ज्योतिष गांव से काफी दूर निकल चुका था। आनन-फानन में पीडि़ता ने मामले की सूचना गांव उपप्रधान व पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार दुलैहड़ में कुछ रोज पहले एक ज्योतिष ने अपना केंद्र स्थापित किया था।
गांव की एक महिला ने अपने भविष्य जानने के लिए ज्योतिष के पास पहुंची। आरोपी बाबा ने महिला को अपने झांसे में लेना शुरू कर दिया। महिला भी इसकी जाल में फंसती चली गई।