मध्य जोन पुलिस आइजी अजय कुमार यादव ने कहा कि मनाली में इस तरह की घटना शर्मनाक है।
- फोटो : अमर उजाला
मनाली में इजरायली महिला गैंगरेप केस में एक नाबालिग आरोपी मंगलवार को खुद ही मनाली थाना में हाजिर हुआ। इसे जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं, पुलिस अन्य फरार चल रहे तीन आरोपियों को दबोचने के लिए विभिन्न ठिकानों में दबिश दे रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों मुख्य आरोपी बालिग हैं। जबकि अन्य चारों नाबालिग बताए गए हैं। मंगलवार को दोनों मुख्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को पांच दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
मुख्य आरोपियों के अलावा अन्य चार आरोपियों की भूमिका भी पुलिस पता लगाने में जुटी है। कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मध्य जोन पुलिस आइजी अजय कुमार यादव ने कहा कि मनाली में इस तरह की घटना शर्मनाक है।