फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए सेना के सूबेदार ने रिवॉल्वर से किए हवाई फायर

Sat, 24 Feb 2018 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के मंडी जिले के घनाला गांव में छुट्टी पर आए सेना के एक सूबेदार ने अपने घर के आंगन में लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायर कर दिए। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति नशे में था। गनीमत यह रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। गांव के निवासी भीम सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस में दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और रिवॉल्वर, खाली कारतूस और लाइसेंस कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इंडियन आर्मी एक्ट की धारा 24/54/59 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

चौकी प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें देर शाम शिकायत मिली कि घनाला गांव के निवासी सुनील कुमार जो भारतीय सेना में सूबेदार है, नशे में गाली गलौज कर रहा था और अपने रिवॉल्वर से हवाई फायर कर दिए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने तुरंत गांव जाकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की, जिसमें उसने माना कि उसने ऐसे ही हवा में गोलियां चलाई थीं। क्षेत्र में पहली बार हुई ऐसी घटना से लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें