फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर रिकॉर्ड खंगालती रही आयकर विभाग की टीम, सुबह होने पर लौटी

Thu, 05 Sep 2019 10:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू(सोलन)
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

परवाणू में तिरपाल बनाने वाले उद्योग में रिकॉर्ड खंगालने के बाद आयकर विभाग की टीम गुरुवार की सुबह लौट गई। छापे और छानबीन में टीम को क्या कुछ हासिल हुआ है, इसे लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


विभागीय टीम ने रिकॉर्ड खंगालने की प्रक्रिया को सुबह आठ बजे तक जारी रखा।जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को आयकर विभाग की एक विशेष टीम ने तिरपाल बनाने वाली शिवाथीन कंपनी सेक्टर-3 परवाणू में छापा मारा था।

टीम ने कंपनी के मुख्य द्वार पर ताला लगाने के अलावा वहां पर मौजूद कंपनी प्रबंधक सहित अन्य लोगों के फोन भी बंद करवा दिए थे। इसके बाद से यह टीम रात भर दस्तावेजों को खंगालने में लगी रही। उद्योग परिसर में टीम की छानबीन जारी थी तो बाहर पुलिस की तैनाती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें