फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी: फार्मा कंपनी में आयकर विभाग का छापा, छानबीन के बाद सील

Wed, 08 Dec 2021 09:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

सूत्रों से पता चला है कि टॉर्क फार्मास्यूटिकल्स पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित देशभर में छापा मारा है। इसमें कंपनी का मुख्य कार्यालय, सभी ब्रांच ऑफिस, फैक्टरी और गोदाम शामिल हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि कंपनी के मालिक के घर पर भी दबिश दी गई। 
विज्ञापन
कंपनी के बाहर आयकर विभाग की गाड़िया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की नामी कंपनी टॉर्क फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के मुख्य कार्यालय, सभी ब्रांच ऑफिसों, फैक्टरी और गोदामों में आयकर विभाग ने एक साथ छापे मारे हैं। बुधवार सुबह 7:00 बजे बद्दी और झाड़माजरी यूनिट पहुंची टीमों ने उद्योग को सील कर दिया है। कंपनी के मालिक के घर पर भी दबिश दी गई है। ये टीमें कुछ मोबाइलों और दस्तावेजों को जब्त कर साथ ले गई हैं।  झाड़माजरी स्थित प्लांट में 7:00 बजे की शिफ्ट शुरू होनी थी, लेकिन इससे पहले ही आयकर विभाग की छह गाड़ियां पहुंच गईं और प्लांट को सील कर दिया गया। उद्योग का जो स्टाफ भीतर था, वह अंदर रह गया और जो बाहर थे, वह बाहर रह गए।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अंदर जाते ही टीम ने सबके मोबाइल कब्जे में ले लिए और पड़ताल शुरू कर दी। हिमाचल समेत पंजाब और हरियाणा में भी टॉर्क फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के गोदामों में छापे मारे गए हैं। इन टीमों में गुरुग्राम, पंजाब और हरियाणा के अधिकारी शामिल थे। एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आयकर विभाग ने पुलिस बल की मांग की थी, जो उन्हें उपलब्ध करा दिया गया था।
विज्ञापन


इन उत्पादों को तैयार करती है कंपनी
टॉर्क फार्मास्यूटिकल कैप्सूल, टैबलेट, ड्राई सिरप, ऑरल सिरप, इंजेक्शन, स्किन क्रीम, शैंपू और आयुर्वेदिक उत्पाद। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें