फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा ऐसा कि रूह कांप उठे, जिंदा जला ट्रक ड्राइवर

Sun, 30 Mar 2014 11:22 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, पांवटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पांवटा-कालाअंब पर माजरा के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक चालक स्टेयरिंग पर जिंदा जल गया।
विज्ञापन


रविवार को रेत से भरा ट्रक पहले अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, फिर उसमें आग लग गई।  ट्रक ड्राइवर अमजद खान सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया और ट्रक से निकलने में नाकाम रहा।

पुलिस के अनुसार रविवार तड़के 4.30 बजे ट्रक एचआर-37 सी-5886 पांवटा से रेत-बजरी भरकर नाहन की तरफ जा रहा था। माजरा नया गांव के समीप ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ट्रक के केबिन में आग लग गई। इस दौरान चालक अमजद खान (22) निवासी गांव सुल्तानपुर, जिला पंचकूला (हरियाणा) सीट व स्टेयरिंग के बीच में बुरी तहर फंस गया और ट्रक से बाहर निकलने में नाकाम रहा।

उधर से जा रहे किसी वाहन चालक ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस, फायर स्टेशन व माजरा पुलिस को दी।

लेकिन जब तक माजरा से एंबुलेंस, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पातीं, तब तक चालक की झुलसकर मौत हो चुकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें