ग्रीन पार्क कालोनी से लापता 11वीं के छात्र असदउल्ला 16 वर्ष का शव रविवार की सुबह गंगनहर की आसफनगर झाल से बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों की इच्छा के आधार पर शव पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजनों को सौंप दिया।
पढ़ें, पंचायत चुनाव की तिथियों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार परिजनों को छात्र के लिखे हुए दो सुसाइड नोट भी मिले हैं।
25 मार्च से था लापता
ग्रीन पार्क कालोनी निवासी असदउल्ला 25 मार्च को लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिल सका। 27 मार्च को पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी।
पढ़ें, चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत
कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को छात्र का शव आसफनगर झाल से बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि छात्र के घर से दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। माना जा रहा है कि एक तरफा प्यार में उसने जान दी है।
घर से बरामद हुआ सुसाइड नोट
छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके प्यार को आत्महत्या न समझा जाए। उसने प्यार में अपनी जान नहीं बल्कि बलिदान दिया है।
पढ़ें, होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, पहुंची पुलिस
यह सुसाइड नोट परिजनों को घर से बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस को यह सुसाइड नोट दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।