फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कटान के इन चार आरोपियों को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित एलहमी वन कटान मामले में न्यायिक हिरासत से बाहर चल रहे चार आरोपियों ने हाईकोर्ट से जमानत ले ली है। चारों को जमानत मिलने के संबंध में दस्तावेज वीरवार को चंबा पुलिस के पास पहुंच गए हैं। इसमें उन्हें गिरफ्तार न करने के आदेश हैं। उच्च न्यायालय ने पुलिस को पूछताछ की इजाजत दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने अवैध कटान मामले में कुल 12 लोग गिरफ्तार किए थे। चार को पहले निचली अदालत ने जमानत दी थी। बाद में जमानत रद्द कर दी गई। जमानत मिलने के बाद चारों आरोपी भूमिगत हो गए थे। 24 जनवरी को हुई पेशी में पुलिस सिर्फ आठ आरोपियों को ही पेश कर पाई थी।
विज्ञापन

सभी ने उच्च न्यायालय से ली जमानत

चंबा न्यायालय में पेश किए गए आठ लोगों को छह फरवरी तक न्यायिक हिरासत में रखने और फरार चल रहे चारों आरोपियों की तलाश करने के आदेश हुए थे। अब सभी ने उच्च न्यायालय से जमानत ले ली है। भरमौर उपमंडल के एलहमी में वन कटान हुआ है। सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वन विभाग, पुलिस ने अलग-अलग जांच समितियों का गठन किया है। वन विभाग के कई कर्मचारी मामले में निलंबित हो चुके हैं।

उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने चारों आरोपियों को जमानत मिलने की पुष्टि की है। बताया कि इस संबंध में न्यायालय के आदेश मिले हैं। पुलिस को चारों से पूछताछ करने की इजाजत है। पुलिस जल्द इनसे पूछताछ करेगी। जमानत पर होने की वजह से इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें