फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख ठग कर पति-पत्नी फरार

Wed, 12 Aug 2020 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
ठगी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 पुलिस थाना धर्मशाला में विदेश भेजने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले एक दंपती ने उन्हें और उनके एक रिश्तेदार सहित धर्मशाला के एक अन्य व्यक्ति को कनाडा भेजने के नाम पर यह ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार पुत्र हरभजन सिंह नगलोई दिल्ली अपनी पत्नी सहित चामुंडा के एक निजी होटल में रह रहे थे। उनकी पहचान राकेश कुमार से हुई। कुछ दिन बाद पति-पत्नी ने अपना ठिकाना चामुंडा से बदलकर धर्मशाला कर लिया।

विज्ञापन


कुछ दिन बाद उन्होंने राकेश कुमार को फोन पर बताया कि वह बड़ोई में होटल लीज पर ले रहे हैं, जिसकी लीज डीड में आपकी गवाही डालनी है। इसके बदले वह उन्हें और उनके रिश्तेदार को सऊदी अरब भेज देंगे। राकेश कुमार के मना करने के बावजूद प्रदीप राकेश कुमार और उनके रिश्तेदार को सऊदी अरब भिजवाने के लिए अड़े रहे। कुछ समय बाद उन्होंने राकेश कुमार को फोन कर बताया कि आपके विदेश जाने के लिए कनाडा में कन्फर्म हो गया है और उन्हें 22-22 लाख देने रुपये देने होंगे, लेकिन पैसा न होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। 

इसके बाद उन्होंने उन्हें अपनी बातों में ले लिया और बैंक लोन आदि से पैसा इकट्ठा करने को कहा। इसके बाद राकेश ने 10 लाख और उनके रिश्तेदार ने 13 लाख पर उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। दो-चार दिन बाद उन्होंने बताया कि चार अगस्त को आपकी कनाडा के लिए फ्लाइट कन्फर्म हो गई है। तीन अगस्त को प्रदीप कुमार अपनी पत्नी सहित राकेश के घर पहुंचे और पालमपुर जाने की बात कही। वह राकेश कुमार से कार भी ले गए। शाम तक वापस नहीं आने पर फोन किया, जिस पर प्रदीप कुमार ने बताया कि वह धर्मशाला पहुंच गए हैं और वापस कल आने और कार वापस करने की बात कही।
विज्ञापन


चार अगस्त को प्रदीप कुमार को फोन किया तो सारे मोबाइल स्विच ऑफ होने लगे। इस पर उन्हें शक हुआ और वे धर्मशाला में बताए हुए पते पर पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि वह वहां से जा चुका है। वहां उन्हें एक व्यक्ति गगन वर्मा ने भी बताया कि प्रदीप ने उससे भी विदेश भेजने के नाम पर छह लाख से लिए हैं। इसके बाद राकेश कुमार पुत्र विशन दास निवासी दरंग ने धर्मशाला पुलिस स्टेशन में प्रदीप व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें